कुशीनगर: बच्चों को लाने जा रही स्कूली वैन में लगी आग, वैन चालक चोटिल - fansgroup

Latest

Saturday, November 24, 2018

कुशीनगर: बच्चों को लाने जा रही स्कूली वैन में लगी आग, वैन चालक चोटिल



कुशीनगर में कसया हवाई पट्टी परिसर में कल सुबह एक स्कूली वैन मे आग लग गयी | स्कूली वैन से पहले धुंआ उठा, चालक कुछ समझता कि आग लग गई और तेज लपटें निकलने लगी। चालक ने कूदकर जान बचाई। इस प्रयास में वह चोटिल भी हो गया है। और अच्छी बात यह रही की घटना के समय वैन में बच्चे नहीं थे | जिस समय आग लगी उस वक्त वैन बच्चों को लाने जा रही थी। रामकोला थानाक्षेत्र के टेकुआटार में संचालित एक निजी विद्यालय के वैन चालक अवधेश गिरि का घर कसया थानाक्षेत्र के गांव एकडेरवा में है।



No comments:

Post a Comment